सक्सेसफुल मूवी सत्यमेव जयते के सीक्वल में लीड रोल करते दिखेंगे जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला

अभी तक न्याय पर आधारित बेहतरीन एक्शन ड्रामा फिल्मों में से एक रही फिल्म 'सत्यमेव जयते'

अभी तक न्याय पर आधारित बेहतरीन एक्शन ड्रामा फिल्मों में से एक रही फिल्म 'सत्यमेव जयते' ने पिछले साल स्क्रीन्स पर दस्तक देने के साथ ही एक बिग हिट के रूप में उभरी. जिसके बाद हर कोई इस फिल्म के सीक्वल की उम्मीद कर रहा था। अब फिल्म मेकर्स ने 'सत्यमेव जयते' के सेकंड पार्ट को बनाने की घोषणा कर दी है। जॉन अब्राहम सत्यमेव जयते फिल्म में एक सजग-जागरूक नागरिक के रूप में दिखाई दिए थे जो भ्रष्टाचारी पुलिस के खिलाफ लड़ते नज़र आए थे। सत्यमेव जयते 2 में जॉन के साथ दिव्या खोसला कुमार लीड रोल में नज़र आएंगी। मिलाप झावेरी द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज़ और एम्मे एंटरटेनमेंट एंड मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म जल्द ही देखने को मिलेगी.
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए मिलाप का कहना है कि वह दूसरी बार जॉन और पहली बार दिव्या के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। जॉन और मिलाप इससे पहले सक्सेसफुल फिल्म सत्यमेव जयते में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के परचम लहराए थे और पहले ही दिन 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली थी। यह जॉन और मिलाप के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी। सामजिक मुद्दों के साथ-साथ इस फिल्म में कहानी, इमोशन भी था जिसने दर्शकों को बांदे रखा। मेकर्स अब कहानी को आगे ले जाना चाहते हैं।
मिलाप कहते हैं, '' सत्यमेव जयते 2 एक्शन, इमोशन, पावर, देशभक्ति और पंच का मिक्सचर है। जॉन अब्राहम ने न्याय के लिए एक योद्धा के रूप में नेतृत्व किया है और दिव्या खोसला कुमार के साथ जुड़ने के बाद मुझे उम्मीद है कि गांधी जयंती के बाद हम दर्शकों को एक शक्तिशाली मनोरंजन प्रदान करेंगे जो भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी देता है।”
जॉन भी इस वेंचर का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं। वह कहते हैं, "मैंने वास्तव में इस फिल्म की कहानी और इसे पेश करने के तरीके का आनंद लिया है। यह एक ऐसी कहानी है जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। SMJ2 के साथ एक बार फिर, दर्शकों को एक ऐसी कहानी का मनोरंजन देखने को मिलेगा, जो मौजूदा समय में होने वाली घटनाओं पर आधारित है।"

जॉन और दिव्या की ताजा जोड़ी, जो अपनी खुद की दो फिल्में निर्देशित करने के बाद एक्टिंग में वापसी कर रही हैं, इस प्रोजेक्ट का एक और मुख्य आकर्षण हैं।
वह बाद में कहती हैं, "मैं सिर्फ एक फिल्म में एक्टिंग के साथ इसकी शुरुआत नहीं करना चाहती थी। वह बताती हैं, "मेरे लिए जो ख़ास चीज मायने रखती थी वह कहानी और किरदार था, और मुझे इस फिल्म के साथ सही अवसर मिला है।"
निखिल आडवाणी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि सत्यमेव जयते की अपार सफलता के बाद हमें बेहद खुशी है कि हम अपनी शानदार टीम ऐमी और टी-सीरीज के साथ मिलकर दर्शकों के लिए सत्यमेव जयते 2 लेकर आ रहे हैं.
भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज़), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एम्मे एंटरटेनमेंट) द्वारा प्रोड्यूस फिल्म ( सत्यमेव जयते 2 ) 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज़ होगी.
Contact Email
[email protected]
Issued By
PR24x7 Network Limited
Phone
7987901158
Business Address
406, 4th Floor, Maloo-01, Scheme 94
, Near Velocity Multiplex, Ring Road, INDORE-452010
Country
India
Categories
Entertainment
Last Updated
October 1, 2019
Report Abuse · Content Requests