स्वास्थय नीतियों और चुनौतियों पर महामंथन

न्यूज़18 नेटवर्क देश के सबसे बड़े न्यूज़ चैनल नेटवर्क होने के साथ ही सामाजिक और जनसरोकार से जुड़े अभिनव कार्यक्रम आयोजित करने में भी अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है

न्यूज़18 नेटवर्क देश के सबसे बड़े न्यूज़ चैनल नेटवर्क होने के साथ ही सामाजिक और जनसरोकार से जुड़े अभिनव कार्यक्रम आयोजित करने में भी अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है। देश भर में शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं उद्योग जैसे ज़रूरी विषयों और गम्भीर मुद्दों पर सफल आयोजनों के माध्यम से न्यूज़18 नेटवर्क ने बेहतर नीति, परामर्श और प्रयास की रूप रेखा तैयार की है।

इसी क्रम में न्यूज़18 राजस्थान ने होटल हॉलिडेइन, जयपुर सिटी सेन्टर, जयपुर में ''लाइफ़लाइन'' के नाम से भव्य आयोजन किया। स्वास्थ्य नीतियों और चुनौतियों पर महामंथन के इस सबसे बड़े मंच पर डॉ. रघुशर्मा, माननीय चिकित्सा मंत्री, राजस्थान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुभाषगर्ग, राज्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, सम्मानित अतिथि के रूप में श्री रोहित कुमार सिंह, अतिरिक्त सचि वस्वास्थ्य एवं चिकित्सा और श्री वैभव गलारिया, सचि वस्वास्थ्य एवं चिकित्सा के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा जगत की कई दिग्गज हस्तियां भी मौजूद रहीं। ''लाइफ़लाइन'' के मंच पर पैनल डिस्कशन के माध्यम से राजस्थान में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के विभिन्न बिंदुओं जैसे- वर्तमान परिदृश्य, नीतियों और चुनौतियों आदि के विषय में गहन चिंतन-मंथन के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास, सुझाव और निष्कर्ष प्राप्त हुए । इस के साथ ही स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को उचित प्रोत्साहन मिले, और समाज कल्याण की राह मज़बूत हो।
Contact Email
[email protected]
Issued By
PR24x7 Network Limited
Phone
07987901158
Business Address
406, 4th Floor, Maloo-01, Scheme 94
, Near Velocity Multiplex, Ring Road, INDORE-452010
Country
India
Categories
Business
Last Updated
November 1, 2019
Report Abuse · Content Requests