दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने आ रहा B4U भोजपुरी का नवरात्रि स्पेशल शो

बेहद कम दिनों में भोजपुरी दर्शकों के बीच पैठ जमा चुके B4U नेटवर्क के नए एंटरटेनमेंट चैनल B4U भोजपुरी पर जल्द ही माता के जयकारों की गूँज सुनने को मिलेगी. B4U भोजपुरी अपने दर्शकों के लिए

• B4U भोजपुरी के नवरात्रि स्पेशल शो में करें देवी के हर स्वरुप के दर्शन
• 27 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक करें देवी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन
• B4U भोजपुरी के नवरात्रि स्पेशल शो पर देखें देवी मां के मनमोहक भजन

बेहद कम दिनों में भोजपुरी दर्शकों के बीच पैठ जमा चुके B4U नेटवर्क के नए एंटरटेनमेंट चैनल B4U भोजपुरी पर जल्द ही माता के जयकारों की गूँज सुनने को मिलेगी. B4U भोजपुरी अपने दर्शकों के लिए "भजन सागर नवरात्रि स्पेशल और "दुलार देवी माई के" नामक दो नए नवरात्रि स्पेशल शो लेकर आ रहा है. 12 दिनों तक चलने वाले ये स्पेशल शोज, चैनल के सुबह सवेरे प्रसारित होने वाले शो भजन सागर के दौरान देखने को मिलेंगे. जिनमें देवी माँ के विभिन्न स्वरूपों से जुड़े मनमोहक भजन सुने जा सकेंगे. ललकी चुनरिया ओढ़ के, डोली चढ़ी चलली मईया, निमिया के डाढ़ मईया, आरा के दशहरा जैसे गीतों से दर्शकों की सुबह को खास करने के साथ ही चैनल ने देवी माँ से संबधित अन्य कथा कहानियों के माध्यम से दर्शकों को साथ लाने की कोशिश की है.
दुलार देवी माई के शो पूरी तरह से नवरात्रि स्पेशल गानों से सजा होगा. जिसमें यूपी-बिहार के पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडेय, संजना राज और अक्षरा सिंह जैसे दिग्गज फोक सिंगर्स की मधुर आवाज सुनने को मिलेगी. वहीँ भजन सागर नवरात्रि विशेष में देवी माँ से सम्बंधित धार्मिक बातों के साथ नवरात्री स्पेशल थीम पर आधारित भजनों का प्रसारण किया जाएगा.
कुछ ही महीनों में भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे B4U को ख़ास कर अपने स्पेशल शोज और सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के प्रसारण के लिए जाना जाता है. चैनल पर हर हफ्ते प्रसारित होने वाली निरहुआ, पवन सिंह, विशाल सिंह, खेसारी लाल जैसे ऐक्शन सुपरस्टार्स की दमदार फिल्में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही हैं. शायद यही वजह है कि पिछले महीने की बार्क रेटिंग में B4U भोजपुरी को चारों हफ्ते शिखर पर जगह मिली थी.
Contact Email
[email protected]
Issued By
PR24x7 Network Limited
Phone
7987901158
Business Address
406, 4th Floor, Maloo-01, Scheme 94
, Near Velocity Multiplex, Ring Road, INDORE-452010
Country
India
Categories
Entertainment
Last Updated
September 27, 2019
Report Abuse · Content Requests