सौम्या टंडन &TV के ‘भाबीजी घर पर हैं’ में बनीं ‘टांगेवाली बसंती’

चाहे एक स्कूल टीचर हो, एक बिंदास पुलिस ऑफिसर, स्कूली बच्ची तक या फिर अपोजिट जेंडर का किरदार हो, सौम्या टंडन ने

चाहे एक स्कूल टीचर हो, एक बिंदास पुलिस ऑफिसर, स्कूली बच्ची तक या फिर अपोजिट जेंडर का किरदार हो, सौम्या टंडन ने ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अनिता भाबी के रूप में कई सारे किरदार बखूबी निभाये हैं। अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए सौम्या 1970 के दशक की बहुचर्चित फिल्म ‘चोेले’ के ‘टांगेवाली बसंती’ का चुलबुला किरदार निभाकर छोटे परदे पर वही जादू फिर चलाने को तैयार हैं।

आगामी ट्रैक में मॉर्डन कॉलोनी के निवासियों को उत्सााह और जोश से भरा हुआ दिखाया जा रहा है, जोकि फिल्मे ‘छोले’ के ऑडिशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह फिल्म का कानपुरिया रीमेक है, जिसे मॉर्डन कॉलोनी का जाना-माना डायरेक्टर बना रहा है। स्वाभाविक आकर्षण के साथ इस गोरी मैम को ‘रसवंती’ का रोल मिल जाता है और वह एक ऐसे अवतार में है जोकि निश्चित तौर पर उनके दर्शकों और फैन्स का दिल जीत लेगा। वही चुलबलापन और जोश फिर से लेकर आयी सौम्या टंडन ने बसंती के किरदार में नई जान फूंक दी है। इस किरदार को निभाने के बारे में सौम्या टंडन कहती हैं, ‘’शोले’ के उन सदाबहार और प्रसिद्ध सीन को दोबारा देखना सही मायने में एक खूबसूरत अनुभव था।

हर दिन ऐसा नहीं होता कि आपको परदे पर हेमा मालिनी का किरदार निभाने का मौका मिले। बसंती का किरदार निभाने के दौरान मैंने ना केवल उनके जैसे बाल बनाने और कपड़े पहनने की कोशिश की है, बल्कि उनके डायलॉग बोलने के तरीके और अंदाज की नकल करने की कोशिश की है। एक छोटा-सा डांस परफॉर्मेंस भी है, जोकि मैंने ‘जब तक है जान’ गाने पर किया है, वैसे इसे तैयार करने के लिये मुझे बहुत वक्त नहीं मिला। फिर भी मैंने इसे सहजता के साथ निभाने की कोशिश की है। उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को यह पसंद आयेगा। इस एपिसोड में ‘शोले’ को दिलचस्प और मजेदार तरीके से प्रस्तुत किया गया है, इसलिये इसका नाम ‘चोेले’ रखा गया है।

इस किरदार के लिये अपने प्यार के बारे में बताते हुए, वह कहती हैं, ‘’बसंती हमेशा से मेरे पसंदीदा किरदारों से एक रही है। बेशक, इस किरदार को निभाना हम सबके लिये एक मजेदार अनुभव था। हेमा जी सही मायने में एक महान अभिनेत्री, डांसर और परफॉर्मर हैं, जिन्होंने हमेशा ही परदे पर अपना जादू चलाया है और बसंती उन्हीं भूमिकाओं में से एक है। इस फिल्म के लिये तहे दिल से सम्मान, प्यार और चाहत के साथ, यह परफॉर्मेंस उनके लिये एक छोटी-सी भेंट है।‘’

अनिता भाबी, रसवंती के रूप में बसंती का वही जादू चलाने को तैयार है, वहीं अंगूरी भाबी जया बच्चन के किरदार राधा को अनुराधा बनकर निभा रही है। जबकि तिवारी और विभूति, किमरान साहेब और ठाकुर के रूप में किरदार को एक अलग ही रूप में प्रस्तुत करने वाले हैं। धीरू और विजय का किरदार, टीका और मल्खान निभा रहे हैं। गब्बर के किरदार को फिर साकार कर रहे हैं मॉर्डन कॉलोनी के तोंदू पुलिस ऑफिसर, हप्पू सिंह।

और अधिक जानने के लिये देखिये, ‘भाबीजी घर पर हैं’ हर सोमवार से शुक्रवार,
रात 10.30 बजे केवल &TV पर
Contact Email
[email protected]
Issued By
PR24x7 Network Limited
Phone
7987901158
Business Address
406, 4th Floor, Maloo-01, Scheme 94
, Near Velocity Multiplex, Ring Road, INDORE-452010
Country
India
Categories
Entertainment
Last Updated
October 3, 2019
Report Abuse · Content Requests