Advocate चरणजीत सिंह भल्ला के नेतृत्व में भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी मूल के लोगों के खिलाफ तिलक नगर में ज़ोरदार प्रदर्शन

वेस्ट दिल्ली दिल्ली के अन्य इलाकों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी मूल के लोगों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने Advocate चरणजीत सिंह भल्ला के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला.

नई दिल्ली: वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर और आसपास के इलाके समेत दिल्ली के दूसरे इलाकों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी मूल के अप्रवासियों जिनमें नाईजीरीयंस, बंगलादेशी व रोहिंग्याओं के खिलाफ स्थानीय लोगों ने advocate श्री चरणजीत भल्ला के नेतृत्व में एक ज़ोरदार विरोध मार्च निकाला जिसमें स्थानीय निवासियों ने सरकार से मांग की है कि विदेशी मूल के लोग जो अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं उनके खिलाफ एक अभियान चलाकर उन्हें॰ चिन्हित किया जाए और उन्हें तुरंत प्रभाव से उनके मूल देश में प्रत्यापित किया जाए | ग़ौरतलब है कि भारत में एक बहुत बड़ी संख्या में अवैध रूप से बंगलादेशी व रोहिंग्या पिछली कांग्रेस सरकार के सहयोग व समर्थन से रह रहें है जो आपराधिक गतिविधियों में संलग्न हैं इनके साथ साथ वर्तनमान में नाइजीरियाई मूल के लोगों ने बड़े पैमाने पर भारत में अवैध रूप से आना व रहना चालू कर दिया है जो कि भारत में मादक पदार्थों की तस्करी तथा इंटरनेट फ़्रॉड जैसे अपराधों में बहुत बडे पैमाने में संलिप्त हैं परिणाम स्वरूप हमारी युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेल रहें हैं ।यहाँ तक की नाइजीरियाई मूल के अवैध अप्रवासियों ने दिल्ली के अनेक क्षेत्रों में ग़ैर क़ानूनी तरीक़ों से दुकानें व अन्य व्यवसाय खोल लिए हैं जिससे भारतीय लोगों का रोज़गार छिन रहा हैं। आश्चर्यजनक तरीक़े से इन अवैध अप्रवसियों ने ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से अपने आधार कार्ड बनवा लिए है व कुछ ने तो वोटर लिस्ट में भी अपना नाम शामिल करवा लिया है । यह अवैध अप्रवासी जिस क्षेत्र में रहने लगते हैं वहाँ मादक प्रदार्थ सुलभता से बिकने प्रारंभ हो जाते हैं और अन्य अपराध भी तेज़ी से बढ़ने लगते हैं जिसका ख़ामियाज़ा तिलक नगर व दिल्ली के अन्य क्षेत्रों के वासी लम्बे समय से झेल रहे थे | Advocate श्री चरणजीत भल्ला के नेतृत्व में निकाले गए इस जन — जागरण मार्च में बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी जिसमें महिलाएँ , बच्चे , बुजुर्ग तथा युवाओं का हुजूम शामिल हुआ । श्री चरणजीत सिंह भल्ला ने स्थानीय नागरिकों को अवैध प्रवासियों के स्पस्ट व प्रत्यक्ष ख़तरे को सरकारी आँकड़ों के माध्यम से अवगत कराया तथा वह तरीक़े बताए जिन्हें अपनाकर स्थानीय निवासी इन अवैध प्रवासियों के द्वारा बिछाए गए अपराधों व नशे के जाल से खुद को व अपने बच्चों को बचा सकें । इस जन-जागरण अभियान में हज़ारों की संख्या में तिलक नगर के स्थानीय निवासियों ने एक ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए जो श्री चरणजीत भल्ला को सौंपा ताकि वह देश के प्रधानमंत्री जी से व ग्रहमंत्री जी से मिलकर इस समस्या का शीघ्र पुख़्ता हल करवा सकें ।श्री चरणजीत सिंह भल्ला ने स्थानीय निवासियों से आवाहन पर तुरंत सभी निवासियों के सामने प्रधानमंत्री जी के मुख्य व्यक्तिगत सचिव से फोन पर बात करके प्रधानमंत्री जी से मुलाक़ात का समय निश्चित कर लिया जिससे स्थानीय लोगों कोअब लगता है की उनके क्षेत्र से इस समस्या का अब अंत हो जाएगा ।



इस विरोध मार्च का नेतृत्व करने वाली संस्था इंडिया फॉर इंडियंस द्वारा किया गया. इस संस्था के प्रमुख चरणजीत सिंह भल्ला का कहना है कि इलाके में अवैध रूप से रह रहे विदेशी आप्रवासियों की वजह से स्थानीय निवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और वह लगातार शिकायत कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि यह अवैध अप्रवासी देश के लिए आने वाले समय में एक बहुत बड़ा खतरा उत्पन्न करेंगे जिस तरह भूतकाल में देश में पुर्तगाली, डच, फ़्रांसीसी, अंग्रेज, मुगल, बंगला देशी व रोहिंग्या आए, अब नाइजीरियाई मूल के लोगों ने भी अवैध रूप से देश में घुसपैठ कर ली है और भारत की धरती को विभिन्न अपराधों जैसे मादक प्रदार्थों की तस्करी , इंटर नेट फ़्रॉड, फ़िशिंग, मानव तस्करी के लिए प्रयोग कर रहें हैं जो भारत कि आंतरिक सुरक्षा के लिए “Clear & Present Danger” हैं इस लिए अब इन अवैध अप्रवासियों को चिन्नहित करके इनका इनके मूल देश में तुरंत प्रत्यार्पण कर देना चाहिए तथा भविष्य में उस देश के नागरिकों को वीज़ा देने से स्पस्ट रूप से माना कर देना चाहिए जो भारत में आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित पाए जाते हैं



वेस्ट दिल्ली के ओल्ड महावीर नगर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से लेकर इलाके के अलग-अलग क्षेत्र में विरोध मार्च निकाला गया. जिसमें काफी संख्या में धार्मिक और अन्य संस्थाओं के साथ-साथ आरडब्लूए और कॉलोनी के लोग शामिल हुए. विरोध प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हुईं और लोगों ने हाथ में बैनर, तख्ती लेकर यह मार्च निकाला गया. इस बैनर में साफतौर पर अवैध रूप से रह रहे विदेशी मूल के लोगों के खिलाफ नारे लिखे हुए थे.
Contact Email
[email protected]
Issued By
Bee News
Business Address
Bee news , Media house 110059
Country
India
Categories
News · Security · Social Media
Last Updated
February 26, 2024
Report Abuse · Content Requests