वक्त है बड़े काम करके दिखाने का: सज्जनसिंह वर्मा

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार समारोह में बोले मंत्री सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध की चरणबद्ध कार्ययोजना का कियाविमोचन

भोपाल । मध्यप्रदेश के पर्यावरण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि यह वक्त बड़े काम को करके दिखाने का है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम स्वस्थ पर्यावरण दे सकें। पर्यावरण को लेकरपूरी दुनिया में चिंता है और प्रदूषण मुक्ति के लिए साहसिक निर्णय लेने होंगे। परिणाममूलककार्य तेजी से करने होंगे। वे भोपाल के सुप्रसिद्ध मिंटो हाल में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य स्तरीयपर्यावरण पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिकके प्रतिबंध की चरणबद्ध कार्ययोजना विमोचन किया और विभिन्न श्रेणियों में पर्यावरण पुस्कारभी प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुधार एक प्रकार का मानव कल्याण कार्य ही है। इसके लिए सबकोआगे आना होगा। बड़ी कंपनियां भी इस ओर ध्यान दें। जिस धरती के जरिए वे धनार्जन कर रहीहैं, उस धरती की रक्षा के लिए भी उन्हें धन देना चाहिए। इस समारोह में मध्यप्रदेश शासन द्वाराउद्योगों, खदानों एवं नगरीय निकायों को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र मेंसराहनीय कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए 06 विभिन्न श्रेणियों में राज्य स्तरीय पर्यावरणपुरस्कार दिए गए। यह पुरस्कार वर्ष 1999 से पर्यावरण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रणबोर्ड के माध्यम से दिये जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधीक्षण यंत्री डा. एम.एल. पटेल ने मध्य प्रदेश में चरणबद्धतरीके से सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना के प्रस्तुतीकरण दिया।कार्यक्रम में मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव, लोक निर्माण एवं पर्यावरण विभाग, जितेन्द्र सिंहराजे, कार्यपालक संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन, भोपाल, राकेश कुमारश्रीवास्तव, अध्यक्ष, राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आंकलन प्राधिकरण, भोपाल आर.एस. कोरी, सदस्य सचिव, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डा. रीता कोरी, मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हेमन्त शर्मा, डायरेक्टर, (पर्यावरण), मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रणबोर्ड सहित प्रदेश के कई जिलों से आए पर्यावरण प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


पर्यावरण पुरस्कार में अत्यंत प्रदूषणकारी उद्योगो की श्रेणी में पर्यावरण पुरस्कार मेसर्स ट्राईडेंटलिमिटेड, बुधनी जिला सीहोर को सम्मान प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं रूपये 1.50 लाख सेपुरस्कृत किया गया। सामान्य प्रदूषणकारी उद्योगो की श्रेणी में भी इस वर्ष पर्यावरण पुरस्कारमेसर्स रेडिसन ब्लू होटल, इंदौर को दिया गया। सम्मान प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं रूपये1.00 लाख से पुरस्कृत किया गया। लघु उद्योगो की श्रेणी में इस वर्ष पर्यावरण पुरस्कार मेसर्समूदड़ा स्टील रि-रोलिंग मिल, इण्डस्ट्रीयल एरिया, सांवेर रोड़, जिला इंदौर को दिया गया। इनकोसम्मान प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं रूपये 1.00 लाख से पुरस्कृत किया गया। उत्खननरतखदानों की श्रेणी में इस वर्ष पर्यावरण पुरस्कार मेसर्स फारचून स्टोन लिमिटेड, जिला छतरपुर कोदेकर सम्मान प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं रूपये 1.00 लाख से पुरस्कृत किया गया। नगरपालिका निगम की श्रेणी में इस वर्ष पर्यावरण पुरस्कार नगर पालिका निगम, जबलुपर को दियागया जिसमें सम्मान प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं रूपये 1.50 लाख से पुरस्कृत किया गया।नगर पालिका परिषद् की श्रेणी में इस वर्ष पर्यावरण पुरस्कार नगर पालिका परिषद्, नागदा कोदिया गया।
Contact Email
[email protected]
Issued By
India pr Distribution
Country
India
Categories
Business · Environment · Human Resources
Last Updated
September 26, 2019
Report Abuse · Content Requests