रिसोर्सफुल एजुकेशन फाउंडेशन की पहल अब उत्तर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों तक

रिसोर्सफुल एजुकेशन फाउंडेशन (आरईएफ) एनजीओ, वाकड, पुणे (महाराष्ट्र)में स्थित, अब उत्तर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों हेतु कदम बढ़ा रहा है और उनकी प्री-मैट्रिक और पोस्ट- मैट्रिक शिक्षा के लिए शिक्षण शुल्क देकर सहायता करता आ रहा है।

17-12-2019, रिसोर्सफुल एजुकेशन फाउंडेशन (आरईएफ) एनजीओ, वाकड, पुणे (महाराष्ट्र)में स्थित, अब उत्तर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों हेतु कदम बढ़ा रहा है और उनकी प्री-मैट्रिक और पोस्ट- मैट्रिक शिक्षा के लिए शिक्षण शुल्क देकर सहायता करता आ रहा है।

सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने के इच्छुक उत्तर प्रदेश के वंचित छात्रों को निम्नलिखित मापदंडो को पूरा करना अनिवार्य है जैसे-(पोस्ट-मैट्रिक)के लिए श्रेणी ओबीसी, अल्पसंख्यक और सामान्य के लिए सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2,50,000 / - रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इनके अलावा छात्रों को एक अधिकृत सरकारी निकाय से आय प्रमाण पत्र प्रदान करने के अलावा शिक्षा योग्यता दस्तावेज और निवास प्रमाण पत्र भी चाहिए होते हैं।

इच्छुक छात्रों को हमारी वेबसाइट के माध्यम से और आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करके रिसोर्सफुल एजुकेशन फाउंडेशन से ऑनलाइन संपर्क कर सकते है जो https://resourcefuleducationfoundation.com/ है।

रिसोर्सफुल एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक श्री अमरपाल सिंह इन योग्य छात्रों के भविष्य को उच्च शिक्षा के माध्यम से सुरक्षित देखकर प्रसन्न थे।श्री सिंह,आईआईएम बैंगलोर के एक पूर्व छात्र है । जो समाज के अपने दायित्वों को मूल सूद के साथ वापस देने का सपना देखते है।, रिसोर्सफुल एजुकेशन फाउंडेशन शिक्षा के माध्यम से समाज के सामाजिक विकास के लिए समर्पित है। श्री सिंह इस नेक कार्य को संपूर्ण भारत में विस्तृत करने की योजना बना रहे हैं जिससे शिक्षा से वंचित छात्रों को शिक्षा के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद मिल सके।

श्री सिंह ने एक वक्तव्य पर कहा-“हमने पहले ही पुणे में 150 से अधिक छात्रों को सहायता प्रदान की है और अब यूपी में आर्थिक रूप से वंचित छात्रों तक पहुंचने के लिए तत्पर हैं। हम हजारों और उससे अधिक संख्या में आर्थिक रूप से वंचित छात्रों के जीवन को विकसित करना और बदलना चाहते है।“

रिसोर्सफुल एजुकेशन फाउंडेशन 23 अप्रैल, 2018 को स्थापित किया गया ,और वंचित छात्रों को अब तक 2614793 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर चुका है । आज उच्च शिक्षा महंगी है और केवल समाज के विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग ही अच्छे संस्थानों में प्रवेश कर पा रहे है । इसलिए आर.ई.एफ ने इस पर ध्यान दिया है और पुणे में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मदद दी है और अब यह उत्तर प्रदेश के छात्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

आर.ई.एफ के गठन का उद्देश्य वंचित छात्रों को कॉलेज की फीस के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करके उनकी मदद करना है ।ऐसे वंचित छात्रों को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद करना एनजीओ का मुख्य उद्देश्य है। हाल ही में आर.ई.एफ ने 1458750 (चौदह लाख,अठावन हज़ार , सात सौ पचास) रुपये की वित्तीय सहायता से कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (सी.ओ.ई.पी), पुणे के वंचित छात्रों की मदद की है । इन 20 छात्रों को आगे की शिक्षा की कोई उम्मीद नहीं थी क्योंकि दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के कारण उन्हें वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा था।
अब रिसोर्सफुल एजुकेशन फाउंडेशन ने आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए यूपी के आर्थिक रूप से वंचित छात्रों का समर्थन करने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है।

रिसोर्सफुल एजुकेशन फाउंडेशन कंपनी के अधिनियम, 2013 की धारा 8 के तहत पंजीकृत है जिसका सी.आई.एन नं U85200PN2018PTC176205 है। जो छात्रों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए है।

श्री सिंह ने कहा -"हम लगातार अधिक से अधिक वंचित छात्रों की सहायता करने और उन्हें हमारे देश के जिम्मेदार नागरिकों के रूप में उभरने के लिए मार्गदर्शन करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं”।
आर.ई.एफ के सलाहकार समिति और स्वास्थ्य सेवाओं के पूर्व निदेशक, आयुध निर्माणी बोर्ड, कोलकाता के डॉ. रोतास कंवर ने कहा-"हम इन अभावग्रस्त छात्रों और उनके द्वारा अनुभव किए गए संघर्षों की स्थिति को समझ सकते हैं। मेरी शिक्षा यात्रा भी संघर्षों से कम नहीं थी, पर मैंने आज जो गरिमा प्राप्त की है वो केवल उचित शिक्षा के कारण है”। डॉ. कंवर रिसोर्सफुल एजुकेशन फाउंडेशन सेवा में बहुत सक्रिय हैं और आर्थिक रूप से वंचित छात्रों की स्क्रीनिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रिसोर्सफुल एजुकेशन फाउंडेशन को एक साल से अधिक समय हो गया है और यह पहले से ही इस फाउंडेशन के माध्यम से वंचित छात्रों की सहायता करने में सक्षम है।
श्री सिंह ने कहा-"हम न केवल यह सुनिश्चित करते हैं कि छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता मिले, बल्कि अध्ययन अवधि के दौरान उन्हें सही मार्गदर्शन और परामर्श भी दें”। उन्होंने कहा, "हम अधिक छात्रों को जीवन में सफल होते देखना चाहते हैं और इसका मतलब यह है कि एक सफल और शिक्षित भारत”।

रिसोर्सफुल एजुकेशन फाउंडेशन ने शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आर्थिक रूप से वंचित छात्रों के जीवन को दिशा दी है। रिसोर्सफुल एजुकेशन फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के जरूरतमंद छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त कराने के लिए समर्थन करने का प्रयास करता है।जिससे हमारा भारत आर्थिक रूप से मजबूत और शिक्षित हो सके।
Contact Email
[email protected]
Issued By
India PR Distribution
Country
India
Categories
Advertising · Education · Society
Last Updated
December 17, 2019
Report Abuse · Content Requests