केदारनाथ धाम की भव्य फोटोग्राफी प्रतियोगिता

उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) ने एक ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिस्के लिए यह सभी प्रतिभागियों को आमंत्रित करती है

देहरादून 27 मई: उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) ने एक ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिस्के लिए यह सभी प्रतिभागियों को आमंत्रित करती है कि वह केदारधाम कि शुद्धता, शांति, महिमा, और शानदार सुंदरता अपने कैमरे के ज़रिए कैप्चर कर अपनी फोटोग्राफी की प्रतिभा का प्रदर्शन करें। इस प्रतियोगिता के ज़रिए, प्रतिभागियों को न केवल सुंदर ट्रेक का आनंद मिलेगा, बल्कि इस ऐतिहासिक धाम के आसपास को जानने का भी मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 24.05.2019 को पूर्वाह्न 11 बजे हो चुका है जबकि अंतिम प्रविष्टि (last entry) 31.06.2019 को शाम 5 बजे तक स्वीकार की जाएगी।
उत्तराखंड पर्यटन विभाग बोर्ड से जनसंपर्क अधिकारी श्री कमल किशोर जोशी ने इस प्रतियोगिता के सम्बंध अपनी राय साझा करते हुए कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि उत्तराखंड भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है, जो दुनिया भर से लाखों यात्रियों को आकर्षित करता है। मुझे लगता है कि उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने इस फोटोग्राफी प्रतियोगिता को आयोजित करने का एक बहुत अच्छा निर्णय लिया है, जहां फोटोग्राफरों को इस क्षेत्र की सुंदरता को देखने और जानने का मौका मिलेगा। मैं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हुं कि सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि को पुरस्कार मिले।
प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिता के लिए चित्रों को क्लिक करने के लिए छह श्रेणियां हैं जिनमें केदारनाथ के आसपास की प्रकृति और परिदृश्य, तीर्थयात्रियों द्वारा विश्वास और दृढ़ संकल्प से पार कि गई परेशानियां, केदारनाथ और उसके आसपास के दुसरे मंदिर तथा अन्य स्मारक, उत्तराखंड का स्थानीय व्यंजन, केदारनाथ के स्थानीय वनस्पति और जीव, ट्रेक और केदारनाथ के आसपास फैला हुआ हिमालय शामिल हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने तथा योग्य होने के लिए प्रतिभागी द्वारा 3 तस्वीरें भेजी जानी अनिवार्य हैं। अपनी प्रवेश को योग्य बनाने के लिए, प्रतिभागी को केदारनाथ ट्रेक की एक मुख्य तस्वीर भेजनी होगी, जो उसकी सुंदरता या ट्रेक की कठिनाई को दिखाएगा। अन्य 2 तस्वीरों को निम्नलिखित श्रेणियों में से किसी एक से लिया जाना चाहिए जिसमें केदारनाथ मंदिर या इसके आसपास के दुसरे मंदिर, उत्तराखंड के स्थानीय व्यंजन, उत्तराखंड की पोशाक, उत्तराखंड के लोक नृत्य, और केदारनाथ के आसपास फैला हुआ हिमालय शामिल हैं।
शीर्षक के साथ लो रिज़ॉल्यूशन वाली फोटो को, फॉर्म, और हाई रिज़ॉल्यूशन (न्यूनतम 300 डीपीआई में) वाली फोटो के साथ अपलोड करने के बाद लिंक [email protected] पर ईमेल करना है।
उत्तराखंड पर्यटन के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर प्रतिभागियों से प्राप्त सर्वश्रेष्ठ साप्ताहिक और मासिक फोटो फ़िचर कि जाएगी जिसके साथ मे फोटोग्राफर का नाम भी होगा। UTDB समिति द्वारा तीन विजेताओं को चुना जाएगा। प्रथम विजेता को 51000 रु, द्वितीय विजेता को 21000 रु और तृतीय विजेता को 11000 रु का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
सभी फोटोग्राफरों के आगे बढ़ने का समय आ गया है, कैमरे को ऑन करें, बैटरी चार्ज करें, ट्राइपौड साथ में लें और उत्तराखंड कि इन शानदार, पवित्र और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानने तथा एक अविस्मरणीय यात्रा का आनंद लेने के लिए खुद को तैयार कर लें।
अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं: -
https://uttarakhandtourism.gov.in/kedarnathtrekphotocontest/
Contact Email
[email protected]
Issued By
Uttarakhand Tourism Development Board
Country
India
Categories
Tourism
Last Updated
June 6, 2019
Report Abuse · Content Requests