रेडियो दिवस पर ओपेन माइक का हुआ आयोजन

मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, और रेडियो नारद ने मंगलवार को विश्व रेडियो दिवस मनाया। इस अवसर पर ओपेन माइक का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, और रेडियो नारद ने मंगलवार को विश्व रेडियो दिवस मनाया। इस अवसर पर ओपेन माइक का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि प्रतिकुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, अतिथि डीन मानवीकी प्रो. राजीव शर्मा, डायरेक्टर आईबीएमइआर प्रो. आरके शर्मा और विभागाध्यक्ष डा. संतोष गौतम ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके की। डा. संतोष गौतम ने ओपेन माइक कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विश्व रेडियो दिवस मनाने के महत्व को बताया। प्रतिकुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम ने कहा कि एक समय भारत में रेडियो को स्टेटस सिम्बल माना जाता था। आज रेडियो मनोरंजन के साथ साथ समुदाय के विकास में भी अहम भूमिका निभा रहा। वहीं प्रो राजीव शर्मा ने कहा कि अगर हम रेडियो के माध्यम से मनोरंजन के साथ आवश्यक सुचनाए, और शिक्षा लोगों तक पहुचा पाएं तो हम शैक्षणिक संस्था के रूप में अपनी भूमिका को सही रूप से निभा पाएंगे।
ओपन माइक कार्यक्रम की चार श्रेणियों में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कविता पाठ में प्रथम अजिता सिंह, द्वितीय आयुशी वार्ष्णेय, ललित वर्मा और पार्थ संयुक्त रूप से तृत्तीय रहे। स्टोरी टेलिंग में प्रथम दीपाली शर्मा, द्वितीय सेलेस्टे पंडित और तृतीय सचिन नायक रहे। सिंगिंग में प्रथम ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, द्वितीय अदिला और तृतीय सृष्टि शर्मा रहीं। वहीं मिमिक्री में प्रथम अब्दुल कलाम रहे। निर्णायक मंडल में डा. ममता रानी, डा. संजय पाल, विलास फाल्के और रामगोपाल सिंह रहे। आभार मनीषा उपाध्याय ने व्यक्त किया। संयोजक मयंक जैन रहे। संचालन आरजे याशिका गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह और परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने प्रसन्नता जतायी। वहीं आयोजन मेें गोपाल राजपूत, चंदेल कुलश्रेष्ठ, रिंकू सिंह, कुलदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुनील कुमार, जितेन्द्र शर्मा, विद्यार्थी दीपशिखा, अर्जुन, हरीश, दीपक चौधरी, दीपक सिंह का योगदान रहा। इस मौके पर मानसी, नैना, मनोज कुमार, मुकेश ठेनुवा उपस्थित रहे।
Contact Email
[email protected]
Issued By
मंगलायतन विश्वविद्यालय
Phone
+91 9358333333
Business Address
Mangalayatan University Campus, Aligarh-Mathura Highway, Beswan, Aligarh, Uttar Pradesh, India - 202145
Country
India
Categories
Education
Last Updated
February 14, 2024
Report Abuse · Content Requests