मंगलायतन विश्वविद्यालय में अथर्वा सांस्कृतिक उत्सव का हुआ शानदार आगाज
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे विद्यार्थी
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में अथर्वा 2024 सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव का आयोजन चल रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की छुपी हुई प्रतिभा को पहचान कर उन्हें मंच प्रदान करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कराए जा रहे पांच दिवसीय उत्सव के प्रथम दिवस विभिन्न खेलों का शानदार आगाज हुआ। विद्यार्थियों ने खेलों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खेल के दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद विद्यार्थी प्रसन्न व अपने साथियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टूर्नामेंट में मन से भाग लेते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का प्रयत्न करें। कोई भी पुरस्कार हो वह जीतने के लिए होता है। प्रत्येक खिलाड़ी को इसके लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। खेल में हार जीत अपनी जगह है। प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। सर्वप्रथम कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने खिलाड़ियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी एक दूसरे का सम्मान करते हुए खेल को खेल भावना के साथ खेलें। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. मसूद परवेज, प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. जेएल जैन, प्रो. आरके शर्मा, प्रो. कुमुदनी पवार आदि ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की। व्यवस्थाओं में प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत का सहयोग रहा।
प्रथम दिवस प्रो. अशोक पुरोहित के नेतृत्व में क्रिकेट व प्रो. अनुराग शाक्य के नेतृत्व में बास्केटबॉल का आयोजन हुआ। डा. पूनम रानी के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, संगीत व नृत्य की त्रिवेणी प्रवाहित हुई। कार्यक्रम संयोजक डा. सिद्धार्थ जैन, समन्वयक सरताज खान, भावना राज, नसीम, रामगोपाल सिंह, अभिषेक गुप्ता रहे। विद्यार्थियों में चेतना, शिवम, नितिन, शशांक, मोहित, ग्रीस, त्रिवेंद्र, विपिन का सहयोग रहा।

- Contact Email
- [email protected]
- Issued By
- मंगलायतन विश्वविद्यालय अलीगढ़
- Phone
- +91 9358333333
- Business Address
- Mangalayatan University Campus, Aligarh-Mathura Highway, Beswan, Aligarh, Uttar Pradesh, India - 202145
- Country
- India
- Categories
- Education
- Last Updated
- February 27, 2024