स्टार नाइट में सैटरडे सैटरडे व काला चश्मा पर झूमे छात्र

मंगलायतन विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों पर चला इंदीप बक्शी की आवाज का जादू

बारिश की हल्की बूंदों की बौछार और ठंडी हवाओं के बीच शुक्रवार की रात्रि मंगलायतन विश्वविद्यालय मधुर स्वर लहरियों से गूंज उठा। गानों की धुन पर झूमते छात्र-छात्राएं इन लम्हों को अपने मोबाइल में भी कैद करने से नहीं रोक सके। विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह अवसर था विश्वविद्यालय में आयोजित स्टार नाइट का। जिसमें गायक इंदीप बख्शी ने अपनी आवाज के जादू से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंदीप बख्शी का विश्वविद्यालय में आगमन हुआ। प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत ने इंदीप बख्शी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विश्वविद्यालय परिसर में कीर्ति स्तंभ के सामने तैयार कार्यक्रम स्थल अति उत्साहित छात्र-छात्राओं से खचा खच भरा हुआ था। विद्यार्थी स्टार नाइट में शामिल होने के लिए पहले से ही काफी उत्साहित थे। रात बढ़ते ही माहौल उत्साह से भर गया, जब डीजे व संगीत की धुन शुरू हुए तो सभी नाचने लगे और आनंदमय रंगीनी में भाग लेने लगे। कुड़ी सैटरडे सैटरडे करदी से इंदीप ने अपनी आवाज का जादू बिखरेना शुरू किया तो छात्रों के साथ हर एक व्यक्ति झूम उठा। इसके बाद काला चश्मा से समां बांध दिया। गीत की स्वर लहरी के प्रत्येक शब्द के साथ छात्र-छात्रा मस्ती में झूमते नजर आए। वहीं इससे पहले विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी धमाकेदार प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा, प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा, वित्त अधिकारी मनोज गुप्ता आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Contact Email
[email protected]
Issued By
मंगलायतन विश्वविद्यालय अलीगढ
Phone
+91 9358333333
Business Address
Mangalayatan University Campus, Aligarh-Mathura Highway, Beswan, Aligarh, Uttar Pradesh, India - 202145
Country
India
Categories
Education
Last Updated
March 4, 2024
Report Abuse · Content Requests