आज जल नहीं बचाएंगे तो कल कहां से लाएंगे

मंगलायतन विश्वविद्यालय में जल संरक्षण की शपथ लेते शिक्षक व विद्यार्थी।

मंगलायतन विश्वविद्यालय के कृषि विभाग में विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयोजक विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार ने जल संरक्षण के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों से फसलों के लिए टपक सिंचाई विधि व फव्वारा विधि का सर्वाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डा. मयंक प्रताप, डा. पवन कुमार सिंह, डा. पुष्पा यादव व डा. प्रत्यक्ष पांडेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव जीवन को हमेशा के लिए स्थापित करने वाली शांतिपूर्ण और सुंदर दुनिया के लिए जल संरक्षण महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन डा. आकांक्षा सिंह ने किया। विद्यार्थियों ने भी जल संरक्षण की शपथ लेते हुए कहा कि यदि आज हम जल नहीं बचाएंगे तो कल जल कहां से लाएंगे। इस अवसर पर विद्यार्थियों में नैना, अभिषेक, अनिकेत, शालिनी, गुंजन, कोमल, ईशा, ज्योति आदि उपस्थित रहे।
Contact Email
[email protected]
Issued By
मंगलायतन विश्वविद्यालय अलीगढ़
Phone
+91 9358333333 , +91 935955555
Business Address
Mangalayatan University Campus, Aligarh-Mathura Highway, Beswan, Aligarh, Uttar Pradesh, India - 202145
Country
India
Categories
Education
Last Updated
March 27, 2024
Report Abuse · Content Requests