बायोटेक्नोलॉजी व कंप्यूटर सिस्टम की पुस्तक का हुआ विमोचन

मंगलायतन विश्वविद्यालय में पुस्तक का विमोचन करते कुलपति प्रो. पीके दशोरा व अन्य।

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड लाइफ साइंस के प्रो. आरके शर्मा व डा. सोनी सिंह की पुस्तक इंट्रोडक्टरी बायोटेक्नोलॉजी और डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के डा. राजेश कुमार उपाध्याय व कंप्यूटर साइंस के लव मित्तल की पुस्तक कंप्यूटर सिस्टम आर्किटेक्चर का कुलपति प्रो. पीके दशोरा, रिटा. लेफ्टिनेंट जनरल एके मिश्रा, प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने विमोचन किया। उन्होंने पुस्तकों के प्रकाशन पर लेखकों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
लेखिका डा. सोनी सिंह ने बताया कि उनकी पुस्तक इंट्रोडक्टरी बायोटेक्नोलॉजी जैव प्रौद्योगिकी में परिचयात्मक पाठ्यक्रम प्रदान करते हुए मूलभूत पहलुओं को कवर किया गया है। इसके माध्यम से नवाचार से जुड़े विद्यार्थी मानव जीवन और पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं में सुधार के प्रयासों को आसानी से समझ सकेंगे। लेखक डा. राजेश उपाध्याय ने बताया कि उनकी पुस्तक कंप्यूटर सिस्टम आर्किटेक्चर बीटेक, बीसीए व बीएससी आईटी के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है। इसमें कुशलतापूर्वक एक साथ काम करने के लिए कंप्यूटर सिस्टम में विभिन्न घटकों और मॉड्यूल की व्यवस्था शामिल है। पुस्तकों के प्रकाशन में डा. अशोक उपाध्याय का सहयोग रहा है।
Contact Email
[email protected]
Issued By
मंगलायतन विश्वविद्यालय अलीगढ़
Phone
+91 9358333333 , +91 935955555
Business Address
Mangalayatan University Campus, Aligarh-Mathura Highway, Beswan, Aligarh, Uttar Pradesh, India - 202145
Country
India
Categories
Education
Last Updated
April 4, 2024
Report Abuse · Content Requests