मंगलायतन विश्वविद्यालय में अकादमिक परिषद की बैठक संपन्न
मंगलायतन विश्वविद्यालय में हुई अकादमिक परिषद की बैठक।
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में अकादमिक परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने की। विश्वविद्यालय के गंगा ब्लॉक स्थित कुलपति सभागार में हुई बैठक में 20 एजेंडाज पर चर्चा हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों, छात्रों के हितों और शोध गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के प्रारंभ में कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने सदस्यों का परिचय कराया और अकादमिक परिषद के सदस्यों का अभिनंदन करते हुए बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की। वहीं, डीन एकेडमिक प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी ने आगामी प्रस्तावित मुद्दों को चर्चा के लिए प्रस्तुत किया।
कुलपति प्रो. दशोरा ने सभी सदस्यों को विश्वविद्यालय के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया और विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय अपने आगामी वर्षों में शिक्षा और शोध के क्षेत्र में और भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेगा। अकादमिक परिषद ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मानकों को और बेहतर बनाने के लिए कई नए और नवोन्मेषी कार्यक्रमों को मंजूरी प्रदान की। परिषद के सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की और छात्रों के कल्याण और शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए। समय पर परीक्षा परिणाम देने के लिए शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25 की रूप रेखा पर सहमति बनी। बैठक में एएमयू के प्रो. उबैदुल्ला बुखारी, आईआईटी दिल्ली के प्रो. भुवनेश गुप्ता, डीबीआरएयू आगरा के डा. अजय तनेजा के साथ ही प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. आरके शर्मा, प्रो. वाईपी सिंह, प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. अशोक पुरोहित, प्रो. सिद्धार्थ जैन, प्रो. अंकुर अग्रवाल, प्रो. शिवराज त्यागी, प्रो. राजेश धाकड़, डा. राजेश उपाध्याय, डा. संतोष गौतम, डा. पूनम रानी, डा. दीपशिखा सक्सेना, डा. अशोक उपाध्याय आदि सहित विभिन्न विभागों के डीन एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

- Contact Email
- [email protected]
- Issued By
- मंगलायतन विश्वविद्यालय अलीगढ़
- Phone
- +91 9358333333 , +91 935955555
- Business Address
- Mangalayatan University Campus, Aligarh-Mathura Highway, Beswan, Aligarh, Uttar Pradesh, India - 202145
- Country
- India
- Categories
- Education
- Last Updated
- June 14, 2024