जूनियर्स का हुआ स्वागत, फ्रेशर पार्टी में छाया उत्साह का माहौल

मंगलायतन विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी में सम्मानित किए गए मिस्टर व मिस फ्रेशर। 2 मंगलायतन विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी में प्रस्तुति देते छात्र। 3 मंगलायतन विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी में प्रस्तुति देती छात्राएं।

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के मंगलायतन आयुर्वेदा मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित फ्रेशर पार्टी में नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सीनियर छात्रों द्वारा आयोजित इस ‘‘आरंभ’’ कार्यक्रम में नए छात्रों को विश्वविद्यालय की संस्कृति, नियमों और अध्ययन के तरीके से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, डीन एकेडमिक प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीक ने दीप जलाकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपनी पढ़ाई में सफल होने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डा. राजेश कुमार धाकड़ ने कहा कि फ्रेसर पार्टी का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के माहौल में सहज महसूस कराना और एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खेल-कूद, नृत्य, संगीत आदि गतिविधियों का आनंद लिया। मिस्टर फ्रेशर दानिश व मिस फ्रेशर अपेक्षा शर्मा को चुना गया। निर्णायक डा. रेखा रानी, डा. सविता व डा. ऋषि कांत रहे। संचालन प्रथम व रोहित ने किया। इस अवसर पर डा. मनीष कुमार, डा. सपना, डा. ऐश्वर्या, डा. निधि, डा. श्याम, डा. प्रतिभा, डा. देश दीपक वर्मा, आदि थे।
Contact Email
[email protected]
Issued By
मंगलायतन विश्वविद्यालय अलीगढ़
Phone
+91 9358333333 , +91 935955555
Business Address
Mangalayatan University Campus, Aligarh-Mathura Highway, Beswan, Aligarh, Uttar Pradesh, India - 202145
Country
India
Categories
Education
Last Updated
July 19, 2024
Report Abuse · Content Requests