आर .आई.ई. टी. कॉलेज में 'ईस्पोर्ट्स 19 ' नेशनल लेवल स्पोर्ट्स का शुभारम्भ
आज दिनाँक 12/03 /2019 को राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ,अजमेर रोड,भांकरोटा,जयपुर में दो दिवसीय नेशनल लेवल स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया ।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री गोपाल सैनी ओलिंपियन एवं अर्जुन अवार्डी इन एथलेटिक्स , ने प्रतिभागियों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया एवं खेलो का जीवन में महत्व समझाया । श्री गोपाल सैनी के नाम 17 रिकॉर्ड आज भी कायम है जिनमे नेशनल रिकॉर्ड लॉन्ग डिस्टेंस रेसेस . 3000 मीटर्स स्टीपलचासे पिछले 30 सालों से उनके नाम से है । वो पहले इंडियन एथलिट है जिन्होंने 5000 मीटर की रेस 14 मिनट्स से भी काम समय में पूरी की हुई है तथा उन्होंने अपनी सभी रेस नंगे पावं पूरी की है ।ईस्पोर्ट्स 19 की शुरुआत दीप प्रज्जवल्लन द्वारा की गई इसके बाद स्टूडेंट्स ने एरोबिक्स (जुम्बा ),मार्च पास्ट भी किया ।
डीन अकैडमिक श्री कपिल देव शर्मा ने बताया यह स्पर्धा 12 -13 मार्च तक चलेगी ।दो दिनों में फुटबॉल ,बास्केटबॉल,वॉलीबॉल ,कबड्डी ,चैस ,केर्रोम,टेबल टेनिस ,बैडमिंटन आदि खेलो का आयोजन किया जायेगा । इस स्पर्धा में 15 से जयादा कॉलेज एवं यूनिवर्सिटीज भाग ले रही है। इस अवसर पर कॉलेज के खेल प्रभारी श्री उदय चौधरी ने सभी प्रतिभागियों को स्पर्धा शुरू होने से पहले स्पोर्ट्स के नियमो के बारे में बताया तथा खेल भावना की शपथ दिलाई। पहले दिन के फर्स्ट राउंड में बास्केटबॉल ,कबड्डी,फुटबॉल के खेलो का आयोजन किया गया । आर .आई.ई. टी. कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सरोज हिरेनवाल ,ने उदघाटन पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा की शिक्षा के साथ साथ खेलकूद भी उतना ही जरुरी होता है।

- Contact Email
- [email protected]
- Issued By
- RIET Jaipur
- Business Address
- Rajasthan Institute of Engineering and Technology, Bhankrota, Ajmer Road, Jaipur
- Country
- India
- Categories
- Education · Event · Games
- Last Updated
- March 13, 2019