रबिन्द्रनाथ टैगोर विष्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

फिट इंडिया अभियान में की भागीदारी, विद्यार्थियों और षिक्षकों ने ली शपथ

भोपाल। रबिन्द्रनाथ टैगोर विष्वविद्यालय में आज हांकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस’’ उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर खेलों में विष्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोषन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री श्याम मिश्रा, टेक्निकल आफिसर एथलेटिक्स फेडरेषन आॅफ इंडिया मध्य प्रदेष ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद की गतिविधियां लगातार चलती रहना चाहिये। स्पोर्ट्स का कल्चर डेवलप करना होगा। विष्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. विजय सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में हमारा देष अच्छा प्रदर्षन कर रहा है। खेलों के साथ पर्वतारोहण जैसी गतिविधियों को भी जोड़ना चाहिये। हमें विष्वविद्यालय क खिलाड़ियों पर भी गर्व है। फिट इंडिया अभियान के साथ भी हम लोग काम कर रहे हैं। इस अवसर पर श्री पंकज पंत, विक्रम अवार्डी विषेषरुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रगान और फिट इंडिया शपथ के साथ हुआ।
इस मौके पर विष्वविद्यालय के इंटरनेषनल एचीवर्स युवा पर्वतारोही मेघा परमार और सेलिंग की खिलाड़ी एकता यादव को ट्राफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। साथ ही 22 खिलाड़ी जिन्होंने जोनल और आॅल इंडिया स्तर पर विष्वविद्यालय की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्षन किया उन्हें भी सम्मानित किया गया। साथ ही विष्वविद्यालय की कार्पोरेट क्रिकेट टीम के सदस्य श्री रित्विक चैबे, सुखेन्द्र सिंह और जुबेर अली को भी सम्मानित किया गया। विष्वविद्यालय के योग विभाग के छात्र पयाम केमप्राई ने योग की विभिन्न मुद्राओं को प्रदर्षित कर योग के माध्यम से स्वस्थ्य रहने का संदेष दिया। कार्यक्रम में विष्वविद्यालय के फुटबाल खिलाड़ी और डांस दिवाने के सेमिफाइनलिस्ट करन परियार और सुपर डांस चैप्टर थ्री के क्वार्टरफाइनलिस्ट नैतिक सिंघल ने शानदार प्रस्तुति दी और सभी का मन मोह लिया।
इस आयोजन के समन्वयक विष्वविद्यालय के स्पोटर््स अधिकारी श्री सतीष अहिरवार थे। मंच संचालन विष्वविद्यालय के एनसीसी आफिसर सब लेफ्टिनेंट मनोज मनराल ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और षिक्षकगण उपस्थित थे।
जनसंपर्क विभाग
रबिन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय
मो. 98268-61171, 90397-55242
फोन 0755-2700479
Contact Email
[email protected]
Issued By
Rabindranath Tagore University
Phone
0755 270 0400
Business Address
Mendua ,Post: Bhojpur, Near Bangrasiya Chouraha, Bhopal-Chiklod Road, Raisen,
Madhya Pradesh 464993
Country
India
Categories
Affiliate Program
Last Updated
September 11, 2019
Report Abuse · Content Requests