एसएलबीसी, महाराष्ट्र राज्य के संयोजक बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा मुंबई में लोकल ट्रेनों द्वारा बैंक कार्मिकों के आवागमन की अनुमति के लिए कदम उठाए गए
एसएलबीसी, महाराष्ट्र ने अपनेदिनांक16.06.2020 के संप्रेषण द्वारा महाराष्ट्र के माननीय मुख्य सचिव महोदय से बैंक स्टाफ को आवश्यक कर्मचारियों (Essential Staff) की सूची में शामिल करनेअनुरोध किया है |
एसएलबीसी, महाराष्ट्र ने अपनेदिनांक16.06.2020 के संप्रेषण द्वारा महाराष्ट्र के माननीय मुख्य सचिव महोदय से बैंक स्टाफ को आवश्यक कर्मचारियों (Essential Staff) की सूची में शामिल करनेअनुरोध किया है ताकि वे लोकल ट्रेनों द्वारा अपने कार्यस्थलों पर जा सकें और अपने ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर सकें।
हाल ही में पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने राज्य सरकार द्वारा अभिनिर्धारित आवश्यक कर्मचारियों के लिए मेन और हार्बर लाइनों पर अपनी चयनित उपनगरीय सेवाओं को फिर से शुरू किया है।
राज्य पुलिस के साथ-साथ मेडिकल प्रोफेशनल्स सहित, सभी कठिनाइयों के बावजूद, बैंकों द्वारा भीकेंद्र / राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार, लॉकडाउन की पूरी अवधि के दौरान जनता को आवश्यक सेवाएं प्रदान की गई हैं।
मुंबई को देश की वित्तीय राजधानी माना जाता है और इसी प्रकार, अधिकांश बैंकों केप्रधान कार्यालय मुंबई में स्थितहैं। नतीजतन, मुंबई शहर, उपनगर, नवी मुंबई और ठाणे के विशाल भौगोलिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी बसे हुए हैं और उनके लिए लोकल ट्रेनों द्वारा आवागमन करना अनिवार्य है।
हालाँकि, हमें बैंकिंग समुदाय से फीडबैक मिल रहा है कि बैंक स्टाफ को रेलवे प्राधिकारियों द्वारा लोकल ट्रेनों से आवागमन की अनुमति नहीं दी जा रही है क्योंकि उन्हें राज्य सरकार द्वारा आवश्यक कर्मचारियों के रूप में अभिनिर्धारित नहीं किया गया है।
राज्य प्रशासन ने मामले पर गौर करने और इस संबंध में शीघ्र ही अनुकूल निर्णय सूचित करने का आश्वासन दिया है।

- Contact Email
- [email protected]
- Issued By
- Sameer shah
- Business Address
- Bank of Maharashtra Head Office Lokmangal, 1501, Shivajinagar Pune-411005
- Country
- India
- Categories
- Accounting
- Last Updated
- June 22, 2020