Corona Update: पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व मुख्य सचिव कोरोना की चपेट में

भोपाल: देश और प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है| गुरुवार को कोई साढ़े तीन लाख लोग कोरोना संक्रमित पाए गए| वहीं प्रदेश में इनकी संख्या इस दौरान 11,253 दर्ज की गई है।

भोपाल: देश और प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है| गुरुवार को कोई साढ़े तीन लाख लोग कोरोना संक्रमित पाए गए| वहीं प्रदेश में इनकी संख्या इस दौरान 11,253 दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा फिर से कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इधर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव परशुराम भी चपेट में आ गए हैं। ग्वालियर के एक एसडीएम की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 11253 नए मामले आए हैं। इस दौरान 8 लोगों की संक्रमण से मौत की खबर भी है। इंदौर और भोपाल में दो-दो, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और खरगोन में 1-1 मौत रिपोर्ट हुई है।

प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 67136 पहुंच गई है वहीं 5497 मरीज ठीक हुए हैं।

प्रदेश में इस समय 1118 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जिनमें 142 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं|

भोपाल में 24 घंटों में कोरोना के 1910 नए केस आए हैं। इन प्रकरणों में 103 बच्चे भी शामिल है। 21 डॉक्टर बी पॉजिटिव बताए जा रहे हैं।

इंदौर में इस दौरान 3372 नए मरीज मिले हैं। ग्वालियर में 652 लोगों को कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें एसडीएम झांसी रोड सी बी प्रसाद भी शामिल हैं।
Contact Email
[email protected]
Issued By
mediawala editorial
Business Address
bhopal
Country
India
Categories
Editorial
Last Updated
January 23, 2022
Report Abuse · Content Requests